गाजियाबाद पुलिस लाइन में व्यापारी नेताओं की बैठक, मोदीनगर व्यापार मंडल ने रखी 6 प्रमुख मांगें

गाजियाबाद: 18 अगस्त सोमवार को गाजियाबाद पुलिस लाइन के परमजीत हॉल में डीसीपी सिटी के नेतृत्व में व्यापारी नेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मोदीनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित गोयल ने क्षेत्र से जुड़े छह अहम मुद्दे उठाए।

अवैध ड्रोन उड़ान और चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिस पर पुलिस प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए।

शहरी क्षेत्र में ई-रिक्शा के अतिक्रमण से जनता बेहद परेशान है। व्यापार मंडल ने इस पर शीघ्र व्यवस्था बनाने की मांग की।

दो पहिया चालान करने का अधिकार ट्रैफिक पुलिस का है, इसके बावजूद सिविल पुलिस चालान कर नागरिकों का उत्पीड़न कर रही है।

तिबड़ा रोड, सीकरी फाटक और हापुड़ रोड फाटक पर भारी जाम की समस्या बनी रहती है। इसके समाधान के लिए पुलिस प्रशासन को यहां होमगार्ड या कांस्टेबल की तैनाती करनी चाहिए।

सरकारी और डग्गामार बसें मुख्य सड़कों पर खड़ी होकर यात्रियों को चढ़ाने-उतारने का कार्य बीच सड़क पर करती हैं, जिससे हाइवे पर जाम की स्थिति बनती है। ऐसे वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई आवश्यक है।

14 अप्रैल 2025 को हरमपुरी निवासी अंकित जिंदल के घर में हुई 10 लाख रुपये की चोरी का खुलासा अब तक नहीं हुआ है। इस मामले को तत्काल खोले जाने की मांग की गई।

इस बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष प्रीतम लाल, मोदीनगर अध्यक्ष अमित गोयल, महामंत्री निर्दोष खटाना, उपाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, और मुरादनगर इकाई अध्यक्ष कुंवर शैदा चौधरी सहित कई व्यापारी नेता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.