मैरिज होम संचालक के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट

सिकंदराबाद – नगर के हाईवे स्थित पावन कुटीर हेरिटेज मैरिज होम के संचालक के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी।
मदन भट्ट निवासी संजीव गोयल ने बताया कि वह अपने मैरिज होम पावन कुटीर हेरिटेज से मंगलवार की शाम करीब 8:00 बजे अपने घर वापस आ रहे थे। जैसे ही वह पुराना जीटी रोड पर पहुँचे तभी अज्ञात बाइक सवारों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह नीचे गिर पड़े देखते-देखते बाइक पर सवार लोगों ने पीड़ित पर लाठी डंडों से हमला कर दिया ।पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल प्रभारी ऋषिपाल मलिक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिली है पुलिस जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.