गुस्ताखी माफ हरियाणा – पवन कुमार बंसल
नीतीश बाबू बनेंगे मनोहर लाल। लंबे समय तक हरियाणा के बेताज बादशाह (सीएम) रहे मनोहर लाल को मोदी ने केंद्र में वज़ीर बना दिया। लुटियन दिल्ली में आलीशान बंगला और तगड़े महकमे मिल गए, लेकिन दिल्ली में दिल नहीं लगता और हरियाणा की याद सताती रहती है।
मनोहर जी गुनगुनाते हैं— “मन्ने आवे हिचकी, मने हरियाणा की याद सतावे।”
अब नीतीश बाबू और मनोहर लाल दिल्ली में मिलकर अपना दुख साझा कर लेंगे। नीतीश भी लंबे समय तक बिहार के बेताज बादशाह रहे हैं, लेकिन अब दिल्ली की गलियों में लुप्त हो जाएंगे। उन्हें भी बिहार बहुत याद आएगा।
मनोहर लाल को भी बहुत याद आती हैं— राव नरबीर के यहाँ डिनर और जवाहर जी की आवभगत। वैसे दुख बाँटने के लिए चेले संजय भाटिया को दिल्ली ले गए हैं।
हालाँकि, उनके आदेश की पालना के लिए अपने खुल्लर साहिब तो हैं ही, लेकिन बकौल पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला— “राज और खाज खुद करने में ही मज़ा आता है।”
khabre junction
