इंस्टाग्राम पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रामपुर। थाना टांडा क्षेत्र में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने संबंधी पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट साझा की गई थी। इस मामले में थाना टांडा में मु0अ0सं0 82/26 के तहत धारा 353(2) बीएनएस और 67 आईटी एक्ट के अंतर्गत मोहम्मद रिहान पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी ग्राम नसीमगंज, थाना टांडा, जनपद रामपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

थाना टांडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी मोहम्मद रिहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.