थाना मलावन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 660 ग्राम गाँजा सहित किया गया गिरफ्तार 

  • रिपोर्ट – मनोज कुमार यादव

एटा- जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा अभियुक्त दुर्वीन उर्फ गुरबीन पुत्र अनोखेलाल निवासी पुराँव थाना मालावन एटा को 660 ग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मलावन पर मु0अ0स0– 170/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
1. थानाध्यक्ष रोहित राठी
2. उ0नि0 आदिल सैफी
3. हैका0 अशेष कुमार
4. है0का0 प्रेमपाल सिह

Leave A Reply

Your email address will not be published.