संतोष बेनीवाल को सिरसा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने से कांग्रेस पार्टी को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी: हैरिसन विलियम

ऐलनाबाद: 18 अगस्त ( एम पी भार्गव ) काग्रेस के जिला मिडिया प्रभारी हैरिसन विलियम ने कहा कि संतोष बेनीवाल को जिलाध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी. क्योंकि राजनीति में संतोष का अच्छा अनुभव रहा है जिसका फायदा कांग्रेस पार्टी को मिलेगा. उन्होंने कहा कि कई कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष पद का चुनाव लड़े थे. बेनीवाल जी के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस में बड़ा बदलाव आएगा. उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है हालांकि पार्टी किसान आंदोलन में भी बढ़-चढ़ के भाग लिया व किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय के खिलाफ उनके साथ खड़े रहे इसी अनुभव को देखकर पार्टी ने उन्हें नेतृत्व सौंपा है.प्रदेश में संगठन का चुनाव लंबे समय तक नही होना, पार्टी की एक सबसे बड़ी कमजोरी रही है. यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी इतने लंबे समय तक अपने कार्यकर्ता को उसकी पहचान नहीं दे पाई. उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी धरातल पर मजबूती से इस कमी को दूर करेगी. कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जाकर पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचने का काम करेंगे

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.