‘धुरंधर 3’ पर बड़ा अपडेट: अफवाहों पर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई: धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता के बाद अब फैंस इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर #Dhurandhar3 लगातार ट्रेंड कर रहा है, लेकिन इसी बीच फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में साफ किया कि फिलहाल ‘धुरंधर 3’ को लेकर कोई आधिकारिक योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि तीसरे पार्ट को लेकर जो भी खबरें चल रही हैं, वे महज अफवाहें हैं। अगर भविष्य में ऐसा कोई प्रोजेक्ट बनता है, तो इसकी जानकारी आधिकारिक तौर पर दी जाएगी।

हालांकि धुरंधर 2 के क्लाइमेक्स और पोस्ट-क्रेडिट सीन ने कहानी को जिस तरह खुला छोड़ा है, उससे दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। फिल्म में कई ऐसे संकेत दिए गए हैं, जो यह बताते हैं कि कहानी को आगे बढ़ाया जा सकता है।

फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने भी अब तक तीसरे पार्ट को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनके फिल्म ट्रीटमेंट से यह जरूर संकेत मिलता है कि पार्ट 3 के लिए संभावनाएं खुली रखी गई हैं।

वहीं, रणवीर सिंह का दमदार किरदार इस फ्रेंचाइज़ी की जान बन चुका है। फैंस उन्हें एक बार फिर उसी अंदाज में देखने के लिए उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर उनकी वापसी की मांग भी तेज हो रही है।

फिल्म एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन इसी तरह मजबूत बना रहा, तो आने वाले समय में ‘धुरंधर 3’ को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। फिलहाल फैंस को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.