हज यात्रा नियमों में बड़ा बदलाव: 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की हज यात्रा पर रोक, 291 आवेदन हुए निरस्त

  • संवाददाता – मंजय वर्मा

लखनऊ। हज यात्रा को लेकर इस वर्ष बड़ा बदलाव सामने आया है। सऊदी अरब सरकार द्वारा जारी किए गए नए दिशा-निर्देशों के तहत अब 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को हज यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस नियम के चलते 291 बच्चों के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश के 18 बच्चे भी शामिल हैं। सऊदी सरकार द्वारा इन बच्चों के लिए वीजा जारी नहीं किया गया, जिससे ये सभी हज यात्रा से वंचित रह गए हैं।

हज समिति के अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय भीड़ नियंत्रण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अभिभावकों को पहले ही सूचना दे दी गई थी कि नियमों में परिवर्तन संभव है।

अब हज यात्रा के लिए केवल 12 वर्ष या उससे अधिक उम्र के श्रद्धालुओं को ही अनुमति मिलेगी। इस बदलाव से कई परिवारों को झटका लगा है, जिन्होंने बच्चों के साथ हज यात्रा की योजना बनाई थी।

हज समिति ने यात्रियों से अपील की है कि वे आवेदन करते समय उम्र संबंधी शर्तों का विशेष ध्यान रखें ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.