यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल- 23 IAS अफसरों के तबादले

योगी सरकार की 'तबादला एक्सप्रेस' एक बार फिर दौड़ी, 23 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में हुआ भारी फेरबदल।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक reshuffle करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के डीएम बदले गए हैं, तो कई अफसरों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:

मनीष वर्मा बने प्रयागराज के नए जिलाधिकारी।

मेधा रूपम को सौंपी गई नोएडा की कमान।

दीपक मीणा होंगे अब गोरखपुर के डीएम।

राकेश कुमार बने अयोध्या मंडल के नए कमिश्नर।

गौरव दयाल को मिला गृह विभाग का सचिव पद।

अमृत त्रिपाठी बने सचिव, उच्च शिक्षा।

नेहा शर्मा को सौंपी गई प्रभारी महानिरीक्षक, निबंधन की जिम्मेदारी।

प्रियंका निरंजन बनीं गोंडा की नई डीएम।

रवींद्र कुमार मंडर को गाजियाबाद का डीएम बनाया गया।

सम्मान और विशेष जिम्मेदारियां:

PM अवॉर्ड से सम्मानित मोनिका रानी को विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग नियुक्त किया गया।

गन्ना विभाग में भी बड़ा बदलाव:

मिनिस्टी को नया गन्ना आयुक्त बनाया गया है।

पीके उपाध्याय, जो भुस रेड्डी के बेटे के विवाद में फंसे, उन्हें समाज कल्याण विभाग भेजा गया।

किस्मत वालों की बल्ले-बल्ले:

विमल दुबे को मिला झांसी कमिश्नर का पद, साथ ही BIDA के CEO का भी अतिरिक्त प्रभार।

सारिका मोहन को बेसिक शिक्षा विभाग से मुक्त कर वित्त विभाग की सचिव बनाया गया।

अक्षय त्रिपाठी का बहराइच डीएम पद बरकरार।

पवन गंगवार बने मिर्जापुर के डीएम।

आलोक सिंह को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, बने राज्य संपत्ति अधिकारी।

नोएडा से बाहर हुए अधिकारी:

कपिल सिंह बने कानपुर देहात के डीएम।

प्रणव सिंह को कासगंज का चार्ज सौंपा गया।

सूत्रों की मानें तो डीएम और सचिव स्तर की तबादला सूची में ‘जुगाड़’ वालों का दबदबा साफ दिखा। जिनकी पकड़ कमजोर रही, उनकी कुर्सी चली गई।

इस प्रशासनिक बदलाव को लेकर ब्यूरोक्रेसी में हलचल तेज है और आगामी दिनों में और फेरबदल की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.