गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्यवाही: प्रवर्तन जोन-3 के मैनापुर में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

गाजियाबाद।  19 मई को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने अवैध निर्माणों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए आज प्रवर्तन जोन-3 अंतर्गत मैनापुर क्षेत्र में लगभग 24 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।

यह कार्यवाही प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महोदय के निर्देशानुसार की गई, जिसमें अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्ती बरतने को कहा गया था। प्रभारी प्रवर्तन जोन-3 के नेतृत्व में श्री अनिल कुमार, श्री नवीन कुमार,  ओकारनाथ, श्री लोकेश त्यागी, श्री एस. चौहान सहित अन्य अधिकारियों की टीम ने खसरा संख्या 277, 276, 279, 282, 283 व 286, गुलधर रेलवे स्टेशन के पास मैनापुर स्थित स्थल पर कार्रवाई को अंजाम दिया।

प्राधिकरण ने मौके पर भूखंडों की बाउंड्री वॉल, बनाई जा रही सड़कों, विद्युत पोल आदि को ध्वस्त किया। हालांकि कार्यवाही के दौरान स्थानीय विकासकर्ताओं और निर्माणकर्ताओं द्वारा विरोध किया गया, लेकिन मौके पर मौजूद प्राधिकरण व स्थानीय पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए ध्वस्तीकरण जारी रखा।

प्राधिकरण की टीम ने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों में भूखंडों का क्रय-विक्रय न करें, अन्यथा उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

इस दौरान अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, समस्त सुपरवाइजर/मेट, स्थानीय पुलिस बल और प्राधिकरण की पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की यह कार्यवाही स्पष्ट संदेश देती है कि शहर में अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.