थाना चुनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध ONEREX नशीला सीरप की 8374 शीशियों के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त डीसीएम ट्रक बरामद

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मीरजापुर। 26 अगस्त  को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” के निर्देशन और अपराधियों व मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चुनार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध ONEREX नशीला सीरप की 8374 शीशियां (प्रत्येक 100 एमएल) बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त डीसीएम ट्रक (संख्या MH 14 HG 0083) को भी सीज कर लिया गया।

गिरफ्तारी का विवरण :

थाना चुनार पुलिस टीम ने थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिस चौकी चकगंभीरा के पास सघन चेकिंग के दौरान 26 अगस्त 2025 को शाम 4 बजे ट्रक को रोका। तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध नशीला सीरप बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुनील कुमार बैरागी पुत्र स्व. आमोल दास बैरागी, निवासी राजू कालोनी, थाना मण्डला, जनपद मण्डला (मध्य प्रदेश), उम्र लगभग 40 वर्ष के रूप में हुई।

बरामदगी :

8374 शीशियां (प्रत्येक 100 एमएल) अवैध ONEREX नशीला सीरप

डीसीएम ट्रक संख्या MH 14 HG 0083

पंजीकृत अभियोग :

थाना चुनार पर मु.अ.सं. 416/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, 319(2), 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अभियुक्त का खुलासा :

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर वाराणसी के राजा तालाब से अवैध सीरप लेकर मण्डला (मध्य प्रदेश) जा रहा था। ट्रक में छिपाकर ले जाए जा रहे इस नशीले सीरप की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है। इसे नशे के रूप में बेचा जाता है और बेचकर प्राप्त धनराशि आपस में बांट ली जाती है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम :

प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र भूषण मौर्य, थाना चुनार, जनपद मीरजापुर

उप निरीक्षक हरिशंकर सिंह मय पुलिस टीम, थाना चुनार

गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त डीसीएम ट्रक को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज कर दिया गया है।

👉 यह कार्रवाई मीरजापुर पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.