भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 13 फरवरी 2026 का है, जब पीड़िता के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले में पहले ही एक सह-आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

आज 1 अप्रैल 2026 को भोजपुर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी फुरकान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.