22 क्विंटल 45 किलो डोडा पोस्त तस्करी मामले में मुख्य आरोपी रामचन्द्र उर्फ रामु बावरी गिरफ्तार – 4 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर
सीआईए स्टाफ सिरसा की बड़ी सफलता, तस्करी नेटवर्क का खुलासा करने के लिए गहन पूछताछ जारी
ऐलनाबाद 18 जुलाई ( एम पी भार्गव ) पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 20 अप्रैल 2024 को थाना डिंग पुलिस ने डिंग रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 22 क्विंटल 45 किलो डोडा पोस्त बरामद कर ट्रक चालक विकास कुमार को मौके पर ही गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपी सतबीर सिहं व जगदीप सिहं सहित पुलिस अब तक कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन इस तस्करी रैकेट का मुख्य सरगना रामचन्द्र उर्फ रामु बावरी पुत्र श्योनारायण निवासी हरिपुरा, थाना सांगरिया, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) पुलिस की गिरफ्त से दूर था।
सी0आई0ए0 प्रभारी उप नि0 प्रेम कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ सिरसा की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक सुनियोजित कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी रामचन्द्र उर्फ रामु बावरी को राजस्थान से काबू करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी को मुकदमा नंबर 108/24, धारा 15C/25/29 NDPS एक्ट थाना डिंग में नामजद किया गया था। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया हैया कि अब तक की पुछताछ से सामने आया है कि इसके खिलाफ कुल 06 अभियोग जिनमे 04 Commercial Quantity (वाणिज्य मात्रा ) के अभियोग दर्ज है जिसमे 01 अभियोग 10 किलो अफीम का भटिंडा मे दर्ज, एक अभियोग थाना सदर डबवाली मे 5 क्विंटल चुरा पोस्त व 01 अभियोग थाना संगरिया मे 64किलो चुरा पोस्त का दर्ज है । इसके अलावा दो अभियोग medium Quantity के डबवाली मे दर्ज है । उप नि0 प्रेम कुमार ने प्रभारी सी0आई0 ए0 डबवाली के दौरान भी आरोपी रामचन्द्र उर्फ रामु बावरी पुत्र श्योनारायण निवासी हरिपुरा, थाना सांगरिया, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) को NDPS केस मे गिरफ्तार किया था । आरोपी रामचन्द्र उर्फ रामु बावरी भटिंडा मे दर्ज10किलो अफीम के मामले मे फरार चल रहा है।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से इस तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान और डोडा पोस्त की सप्लाई चेन का पता लगाया जाएगा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद डोडा पोस्त हरियाणा व राजस्थान के विभिन्न जिलों में सप्लाई किया जाना था। पुलिस तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
