तिजारा विधायक महंत बाबा बालकनाथ जी योगी ने अहमलाका,थौंस, डोटाना, बैगनहेडी ,आंधाका, बरहेडा फुल्लवास, रायपुर, ऐलाका , पलासली, सरहेटा, अरण्डका तथा श्री मोनी बाबा गौशाला में जाकर जनसुनवाई की। मौके पर बड़ी संख्या में नागरिको ने अपनी समस्याओं को लेकर मंहत को अवगत कराया। जिस पर विधायक ने सुनवाई कर मौके पर अधिकारियों को समस्या निस्तारण के निर्देश दिए, एवं निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों की विशेष अभियान चलाकर स्क्रीनिंग करा कर शिघ्रता से उनका निस्तारण करें। विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों से विस्तृत चर्चा की। जनसुनवाई में पूर्व जिला प्रमुख राजू यादव, प्रधान जयप्रकाश यादव, मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता, अध्यक्ष कृष्ण यादव, देशपाल यादव, बने सिंह भिदुडी , नरेन्द्र पटेल, बने सिंह माजरी, रवि शर्मा सरपंच, रतिराम यादव सरपंच, नितेन्द्र यादव, पंकज यादव सहित तहसीलदार कृष्ण यादव, धर्मेंद्र यादव, विकास यादव, रमेश मीणा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
