महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने मौलाना जरजिस अंसारी के बयान का किया स्वागत

पश्चिम बंगाल के स्थान पर बांग्लादेश,पाकिस्तान या अफगानिस्तान जाने की सलाह दी

डासना (गाजियाबाद)। शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर एवं श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने मौलाना जरजिस अंसारी के हालिया बयान का स्वागत किया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के स्थान पर बांग्लादेश, पाकिस्तान अथवा अफगानिस्तान जाने संबंधी सलाह पर अपनी प्रतिक्रिया एक वीडियो संदेश के माध्यम से दी।

जारी वीडियो में अपने शिष्यों के साथ बैठे महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि मौलाना जरजिस अंसारी की अपील उनके अनुसार मुसलमानों के हित में है और मुसलमानों को इस पर विचार करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल के बजाय उत्तर प्रदेश के मुसलमानों को मौलाना जरजिस अंसारी के साथ बांग्लादेश, पाकिस्तान या अफगानिस्तान जाने की सलाह दी जाती है। उनका कहना था कि पश्चिम बंगाल में भी भविष्य में हिंदूवादी शासन कायम होने की संभावना है।

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने यह बयान एक वीडियो जारी कर दिया, जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में उनके साथ श्रीमहंत यति रणसिंहानंद जी, यति अभयानंद जी, यति धर्मानंद जी एवं योगी राजीवनाथ जी भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि इस बयान को लेकर विभिन्न वर्गों में चर्चा का दौर जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.