महाशिवरात्रि 2026: मेष, कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा दिन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। इन राशियों के जातकों को करियर में सफलता और धन लाभ के विशेष योग बन रहे हैं।

महाशिवरात्रि 2026 कब है?
फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष यह तिथि 15 फरवरी 2026 को शाम 5 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगी और 16 फरवरी 2026 को शाम 5 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगी। महाशिवरात्रि का पूजन रात्रि के चार प्रहर में किया जाता है, इसलिए इस साल व्रत 15 फरवरी को रखा जाएगा।

महाशिवरात्रि पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग
इस बार महाशिवरात्रि के दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण होने से यदि इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाए, तो विशेष कृपा प्राप्त होगी। ज्योतिषियों के अनुसार, कुछ राशियों के लिए यह दिन चमत्कारी साबित होने वाला है।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी। लंबे समय से जिन लक्ष्यों को पाने की कोशिश की जा रही है, वह पूर्ण होंगे। साथ ही जीवन से पैसों की तंगी दूर होगी और सभी बाधाएं कम होंगी।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि का दिन खुशियां लेकर आएगा। उनके सभी कष्ट और परेशानियां दूर होंगी। संपत्ति या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे सफलता के नए मार्ग खुलेंगे।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह दिन अत्यंत शुभ है। उन्हें बड़ी सफलता प्राप्त होगी और धन लाभ के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और परिवार का पूर्ण समर्थन मिलेगा।

इस महाशिवरात्रि पर इन राशियों के जातकों के लिए विशेष रूप से शिव पूजा और ध्यान करने की सलाह दी जा रही है, जिससे जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता के द्वार खुलेंगे।

 

khabre junction

डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। khabrejunction.com इनकी पुष्टि नहीं करता।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.