मैजीक ने मोटर साईकील मे मारी जोरदार टक्कर एक की मौत एक गंम्भीर रुप से घायल मंडलीय अस्पताल रेफर

  •  रिपोर्ट: मंजय वर्मा 

उत्तर प्रदेश जनपद मीरजापुर मे दिनांक 27/05/2025 को समय लगभग 3 बजे थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्रांतर्गत अनोज धरकार पुत्र मोती लाल धरकार निवासी सोनगढा थाना हलिया जो की गडबडा धाम से माला फुल बेचकर अपने घर को जा रहे थे अचानक गलरा चौराहा मोड गडबडा धाम जाने वाले रास्ते पर तेज रफतार से आ रही मैजीक UP 63 BT 6907 द्वारा जोर दार टक्कर मोटर साईकील नम्बर UP 63 AB 6113 मे टक्कर मार दी जिससे बाईक सवार एक व्यक्ति कि मौके पर मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कि सूचना मीलते ही ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा 112 नम्बर गाडी से आनन फानन मे हलिया सामुदाईक स्वास्थ केंद्र ले गए जहा पर व्यक्ति राजन पुत्र राजनरायन निवसी सोनगढा को गम्भीर रुप से चोट आने के कारण मंडलीय अस्पताल जनपद मीरजापुर रेफर कर दीया गया है जहा उनका ईलाज चल रहा है । अनोज धरकार के घर घटना का पता चलते हैं उनके परिवार में कोहराम मच गया मानो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया और ऐसे में उनके परिवार का यही कहना है सरकार उनकी आर्थिक रूप से मदद करें जिससे उनके परिवार और उनके बच्चे का सही तरीके से पालन पोषण हो सके और जो व्यक्ति घायल है उनका सही तरीके से इलाज हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.