माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, जेल में आया था हर्ट अटैक

बांदा। माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मुख्तार अंसारी की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हुई है। मुख्तार को जेल से खराब हालत में बाँदा के मेडिकल कॉलेज में लाया गया था।

बता दें कि जेल की बैरक में मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले आया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी।

मुख्तार के इलाज में 9 डॉक्टरों की टीम लगाई गई। हालांकि, मुख्तार की जान नहीं बच सकी। इससे पहले मंगलवार को उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कब्ज की समस्या बताई थी और इलाज के बाद उसी दिन कारागार भेज दिया था। बुधवार को जेल में उसके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया था, जिसमें सब सामान्य मिला था।

मुख्तार की मौत के बाद गाजीपुर व मऊ समेत अन्य संवेदनशील जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर पुलिस लाइन से भारी संख्या में फोर्स निकाली जा रही है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.