रोटरी क्लब मिडटाउन पटना और सुरभि क्रिएटिव्स की ओर से मां तुझे सलाम नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

पटना: रोटरी क्लब मिडटाउन पटना और सुरभि क्रिएटिव्स की ओर से “मां तुझे सलाम” नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन आर्टिस्ट हब, एग्जिबिशन रोड में किया गया. इस कार्यक्रम में बच्चों ने बड़े उत्साह से बढ़-चढ़कर भाग लिया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर राजकुमार नाहर ,निदेशक, दूरदर्शन केंद्र पटना ,डॉ अनिल सुलभ, अध्यक्ष ,बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, वरुण कुमार सिंह, प्रदेश संयोजक, कला संस्कृति प्रकोष्ठ बीजेपी, गोल्डमैन ऑफ़ बिहार प्रेम कुमार जी, चंपारण मीट के ऑनर श्री राजू कुमार, एस टी डिजिटल और बजाओ रेडियो के सीईओ निरंजन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सुश्री यामिनी और आयुष रॉय उपस्थित थे। इस मौके पर आर्टिस्ट हब से प्रवीण कुमार और गायक विजय कुमार भी उपस्थित रहे। विजय कुमार ने अपनी गायकी से समा बांध दिया. कार्यक्रम में रोटरी क्लब मिडटॉउन से राजेश गुप्ता, डी के अग्रवाल,अभिषेक अकेला , निशीथ मजूमदार एवं अन्य ने हिस्सा लिया ।
सुरभि क्रिएटिव्स की डायरेक्टर श्वेता सुरभि ने बताया कि कला और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.