लखनऊ: पुलिसकर्मियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश, डीजीपी ने की घोषणा

लखनऊ, 26 जून — उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों को अब जल्द ही साप्ताहिक अवकाश मिलने की सुविधा उपलब्ध होगी। यह जानकारी प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने दी है। उन्होंने कहा कि विभाग को हाल ही में बड़ी संख्या में नए आरक्षी मिले हैं, जिससे अब पुलिसकर्मियों के वेलफेयर पर ध्यान देना संभव हो पाएगा।

डीजीपी ने बताया कि फोर्स की भारी कमी के चलते अब तक पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश नहीं मिल पा रहा था। लेकिन अब नई नियुक्तियों के कारण पुलिस बल को राहत मिलेगी और कर्मियों को आराम और मानसिक पुनर्नविकास का समय मिल सकेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह सुविधा जल्द ही लागू की जाएगी।

राजीव कृष्ण ने कहा, “साप्ताहिक अवकाश की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब जब विभाग में पर्याप्त आरक्षी उपलब्ध हो चुके हैं, तो हम वेलफेयर योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करेंगे ताकि पुलिसकर्मी पूरी ऊर्जा से अपराध नियंत्रण में जुट सकें।”

डीजीपी ने यह बातें सुलतानपुर दौरे के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि वे वाराणसी में गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में शामिल होने के बाद लौटते समय रास्ते में सुलतानपुर जिला मुख्यालय पर रुककर कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.