लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सिविल सेवा और राज्य सेवा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक नई पुस्तक “इंडियन पॉलिटी” का विमोचन किया गया। इस पुस्तक को उत्तर प्रदेश कैडर की IAS अधिकारी अपूर्वा दुबे (निदेशक, सूडा) और उनके पिता प्रोफेसर संजय दुबे ने मिलकर लिखा है।
इस पुस्तक का प्रकाशन विले इंडिया द्वारा किया गया है। प्रो. संजय दुबे शिक्षा जगत का बड़ा नाम हैं और वे NCERT तथा पंजाब विश्वविद्यालय जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में उच्च पदों पर कार्य कर चुके हैं।
IAS अपूर्वा दुबे 2013 बैच की अधिकारी हैं। वे फतेहपुर और उन्नाव की जिलाधिकारी रह चुकी हैं और वर्तमान में लखनऊ में निदेशक, सूडा के पद पर तैनात हैं। इनके पति IAS विशाख जी वर्तमान में लखनऊ के जिलाधिकारी हैं।
यह पुस्तक प्रतियोगी छात्रों के लिए भारतीय राजनीति को सरल और व्यवस्थित ढंग से समझने का प्रयास है, जिससे उन्हें परीक्षाओं में लाभ मिल सकेगा।
