मेरठ सीट से प्रत्याशी बनाए रामायण सीरियल के भगवान राम “अरुण गोविल”

नई दिल्ली। रामायण सीरियल में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल मेरठ सीट से प्रत्याशी बनाए गए हैं। राजेंद्र अग्रवाल मौजूदा सांसद का टिकट काट गया है। स्थानीय नेताओं ने भी बहुत आस लगाई थी लेकिन टिकट अरुण गोविल को मिल गया। मेरठ की सीट बीजेपी का मजबूत किला है।
अरुण गोविल का परिचय
– अरुण गोविल का बचपन व युवा अवस्था मेरठ में ही व्यतीत हुई। उनके पिता मेरठ में जल कल अभियंता के रूप में कार्यरत थे व परिवार समेत नगर पालिका परिसर में उनका निवास था।सरस्वती शिशु मंदिर, पूर्वा महावीर मेरठ व राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ से श्री गोविल जी की शिक्षा दीक्षा हुई।अरुण गोविल मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले थे बाद में उनके पिता मेरठ में आकर बसे थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.