भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

बदायूं: अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा एवं अन्य ब्राह्मण संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मोहल्ला चौबे स्थित प्राचीन देवी मठिया मंदिर में किया गया, जहां विधि-विधान से यज्ञ, पूजन और आरती संपन्न हुई।

कार्यक्रम का नेतृत्व महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा नेता पं. अमन मयंक शर्मा ने किया। उन्होंने अन्य पदाधिकारियों के साथ भगवान परशुराम को समर्पित यज्ञ में आहुतियां दीं और मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद भगवान परशुराम चौक स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर पं. अमन मयंक शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम सप्त चिरंजीवियों में से एक हैं और संपूर्ण ब्राह्मण समाज के आराध्य हैं। उनकी कृपा से ही ब्राह्मण समाज सनातन धर्म का मार्गदर्शन करता है।

जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर सेवा कार्य भी किया गया। इसके उपरांत बदायूं नगर में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति और उत्साह का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में पं. अमन मयंक शर्मा, पं. अजय शर्मा, पं. गौतम शर्मा, पं. शिवकांत शर्मा, पं. राजुल शर्मा, पं. आशुतोष शर्मा, पं. अंकुर उपाध्याय, पं. नितिन तिवारी, पं. गौरव पाठक, पं. सौरभ शंखधार सहित अनेक गणमान्य लोग एवं हजारों विप्रजन उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.