लाइट, कैमरा, एक्शन: यूपी में महिला पुलिस का पहला एनकाउंटर, गाजियाबाद में वाहन चोर को किया ढेर

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों ने अकेले एनकाउंटर कर अपनी वीरता का परिचय दिया है। गाजियाबाद में महिला पुलिस टीम ने एक वाहन चोर को मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया। खास बात यह रही कि इस कार्रवाई में कोई पुरुष पुलिसकर्मी शामिल नहीं था।

जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान बदमाश को गोली लगने के बाद महिला पुलिसकर्मी ने उसे खुद कंधे पर उठाकर पुलिस वाहन तक पहुंचाया। यह साहसिक दृश्य देखकर लोगों ने महिला पुलिस की जमकर सराहना की।

महिला पुलिस का पहला एनकाउंटर बना चर्चा का विषय

गाजियाबाद की इस कार्रवाई को प्रदेशभर में चर्चा का विषय माना जा रहा है। अब तक एनकाउंटर का जिक्र होते ही “पुरुष एनकाउंटर स्पेशलिस्ट” की छवि सामने आती थी, लेकिन इस घटना ने साबित कर दिया कि “एनकाउंटर सिर्फ पुरुषों का ही नहीं, बल्कि महिला पुलिस की बहादुरी का भी प्रतीक है।”

यूपी में महिला पुलिस के इस पहले एनकाउंटर ने पुलिसिंग और महिला शक्ति दोनों की नई मिसाल कायम कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.