आहुति शब्दों की देकर चलो आओ हवन कर लें, शहीदों के दिखाए रास्ते का अनुकरण कर लें

  • रिपोर्ट – मनोज कुमार यादव

एक शाम राष्ट्र के नाम कार्यक्रम की श्रृंखला में संस्कार भारती एटा ने किया काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन भारती नगर, शांति नगर स्थित श्री जी लाइब्रेरी के सभागार में किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सुधीर पालीवाल ने की। सरस्वती वंदना राजेश चंद्र जैन तथा ध्येय गीत की प्रस्तुति प्रांत मंत्री मयंक तिवारी ने की।

डॉ राकेश मधुकर ने कहा ‘तूफानों ने दस्तक दी है, शैवालों ने शोर किया है। आतंकी घटना ने, सारे सागर को झकझोर दिया है ‘

कवि अनूप सिंह भावुक ने कहा ‘ राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय कवि और वरिष्ठ कवि हैं एटा में। कोई पदवी पा न सके हम केवल लाल भुलक्कड़ है।’

गीतकार राजेश जैन ने कहा , हमको इस पर गर्व है, इस पर हमें अभिमान है। जन्म लेता ही यहां, सबसे बड़ा सम्मान है।

डॉ सुधीर पालीवाल ने कहा, आहुति शब्दों की देकर चलो आओ हवन कर लें। शहीदों के दिखाए रास्ते का अनुकरण कर लें। जिन्होंने देश की खातिर सिर अपना चढ़ाया है, वतन के उन सपूतों की चलो शत शत नमन कर लें।

कवि राजकुमार भरत ने कहा, सुलह शांति में कलह करे जो, उसको दंगा कहते हैं। सिर्फ अहमियत देता हो जो, उसको नंगा कहते हैं। रखे सभी का मान और जो ध्यान सभी का रखता हो, ऐसे भारत मां के ध्वज को, भारत तिरंगा कहते हैं।

डॉ ओम ऋषि भारद्वाज ने कहा कि मैं तो भावुक हूं, वो यादें मुझको बहुत सताती है, और तिरंगे की छाया में आँखें नम हो जाती है।

इस अवसर पर आर एस एस के जिला कार्यवाह गिरीश जी, प्रांत संपर्क टोली से शंभू शरण मिश्र, प्रांतीय संरक्षक आचार्य डॉ प्रेमी राम मिश्र, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप सिंह तोमर, जिला संरक्षक अनूप सिंह भावुक, अशोक चौहान, डॉ वैभव जैन सनातनी, महेश मंजुल, डॉ राजेंद्र सिंह चौहान राज, धर्मेंद्र उपाध्याय, विनय चौहान, सूर्यकांत परमार, कृष्ण मुरारी लाल मानव, विवेक यादव आदि उपस्थित थे। आभार जिला महामंत्री विनय प्रताप सिंह चौहान ने आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ ओम ऋषि भारद्वाज ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.