संदिग्ध परिस्थितियों में लेखपाल की मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे DM, SP समेत आला अधिकारी

रामपुर: रामनाथ कॉलोनी में एक बंद कमरे में लेखपाल सुरेंद्र सिंह गर्ब्याल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिससे पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि लेखपाल सुरेंद्र सिंह गर्ब्याल, जो कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के रहने वाले थे, पिछले 48 घंटे से किसी से संपर्क में नहीं थे। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी कि उनके घर का दरवाजा बंद है और अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और अंदर उनका शव पाया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामले में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है, और थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि परिवार के सदस्यों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाए।

Byte- DM जोगिंदर सिंह

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.