लखीसराय शहर वासियों को जल्द मिलेगी जाम से मुक्ति, जिला प्रशासन ने जाम मुक्त करने की कवायद तेज

उच्च स्तरीय बैठक में 20 सदस्यीय ट्रैफिक प्रबंधन दल गठित;तीन चरणों में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

लखीसराय। लखीसराय बाजार क्षेत्र में बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निकाय अधिकारियों की संयुक्त उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, यातायात डीएसपी, विशेष कार्य पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में जाम की समस्या को स्थायी समाधान देने के लिए 20 सदस्यीय यातायात प्रबंधन दल गठित करने का निर्णय लिया गया। इस दल के नोडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता होंगे। वहीं विधि-व्यवस्था की निगरानी अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी करेंगे।बाजार में अतिक्रमण हटाने और यातायात सुचारू रखने के लिए यातायात डीएसपी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, अंचलाधिकारी लखीसराय और टाउन थाना प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई है। दल में चार सिपाही, चार आपदा मित्र और नगर परिषद के चार वालंटियर भी शामिल किए जाएंगे।यातायात प्रबंधन प्रणाली को तीन चरणों में लागू किया जाएगा।
बैठक में डीएम ने कहा की दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
दूसरा चरण में अतिक्रमण जारी रहने पर दुकानों पर जुर्माना, सामान जब्ती और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। तथा
तीसरा चरण नियमों का बार-बार उल्लंघन करने पर अवैध दुकानों को सील करने की कार्रवाई होगी।गठित दल प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक बाजार क्षेत्र में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने, अनुशासन कायम करने और जाम से मुक्त कराने की कार्रवाई करेगा। फुटपाथ को पैदल यात्रियों के लिए पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।ऑटो और टोटो के लिए पंजाबी मोहल्ला मोड़ से रेलवे स्टेशन पुल तक क्षेत्र को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। बड़े वाहनों का बाजार में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सिर्फ सामान उतारने वाले वाहनों को शाम 8 बजे से सुबह 8 बजे तक प्रवेश की अनुमति होगी। इसके लिए जमुई मोड़ और विद्यापीठ चौक पर बैरियर लगाए जाएंगे।यातायात व्यवस्था के अनुपालन की प्रतिदिन शाम 5 बजे समीक्षा की जाएगी, ताकि बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.