होली- रमजान को लेकर लखीसराय जिला प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी

लखीसराय(सरफराज आलम)आगामी पर्व-त्योहारों एवं विशेष अवसरों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

लखीसराय में विधि-व्यवस्था की संपूर्ण जिम्मेदारी अनुमंडल दंडाधिकारी प्रभाकर कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार को सौंपी गई है। वहीं पूरे जिले की मॉनिटरिंग का दायित्व अपर समाहर्ता नीरज कुमार एवं पुलिस उपाध्यक्ष (मुख्यालय)विश्वजीत कुमार सिंह निभाएंगे।

प्रशासन ने जिला स्तर के साथ-साथ प्रखंड और थाना स्तर पर भी जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से लखीसराय, सूर्यगढ़ा, बड़हिया और हलसी जैसे संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अफवाहों से बचने और किसी भी आपात स्थिति के जारी हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करने की अपील की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.