लखीसराय: डीआईजी ने किया एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण
पंजियों व कार्यालय कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
लखीसराय(सरफराज आलम) राकेश कुमार,पुलिस उप-महानिरीक्षक,मुंगेर प्र क्षेत्र ने शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कार्यालय, लखीसराय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में रखी पंजियों, अभिलेखों एवं सामानों के रख-रखाव की जांच की तथा कार्यालयीय कार्यों की समीक्षा की।
इस दौरान डीआईजी राकेश कुमार ने अधिकारियों को रिकॉर्ड संधारण एवं कार्य प्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कार्यालयीय कार्यों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित, एसडीपीओ शिवम कुमार सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
khabre junction
