रामपुर नगर के टेक्सटाइल ग्राउंड में ज्वाला क्लब द्वारा केपी सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

रामपुर नगर के टेक्सटाइल ग्राउंड में ज्वाला क्लब द्वारा आयोजित केपी सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा, अर्जुन रस्तोगी, उनके साथ व्यापारी शिव वर्मा और अभिवक्ता जतिन सैनी भी उपस्थित रहे।
ज्वाला क्लब कमेटी के मेंबरों द्वारा उनको सम्मानित किया गया जिसमें संजू शर्मा, पीयूष कुमार, अविनाश पटेल, लकी पाठक, पराग मनी वशिष्ठ, शिवम भारद्वाज, विक्की सक्सेना आदि कमेटी के मेंबर उपस्थित रहे।
लोगों को संबोधित करते हुए अर्जुन रस्तोगी ने कहा की ऐसा क्रिकेट टूर्नामेंट पहली बार आयोजित किया गया है, आप सब की व्यवस्था सराहनीय है और मुझे खुशी है की खेल के माध्यम से हम अपनी युवा पीढ़ी को मन के साथ-साथ शरीर को भी मजबूत बनाने की दिशा में एक संदेश देते हैं। ऐसे टूर्नामेंट के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा निखरती है और उनको प्रोत्साहन मिलता है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.