यहां जानें कब रखा जाएगा मोहिनी एकादशी व्रत क्या है शुभ मुहूर्त और पूजा महत्व?

नई दिल्ली। सनातन धर्म में भगवान विष्णु की उपासना के लिए एकादशी व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. यह व्रत प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस विशेष दिन पर भगवान विष्णु की आराधना करने से जीवन में सुख और समृद्धि आती है. वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन मोहिनी एकादशी व्रत रखा जाएगा. आइए जानते हैं, कब रखा जाएगा मोहिनी एकादशी व्रत शुभ मुहूर्त और महत्व?

मोहिनी एकादशी 2024 तिथि और शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 18 मई सुबह 11:22 से शुरू होगा और इस तिथि का समापन 19 मई दोपहर 01:50 पर होगा. हिंदू धर्म में उदया तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. इसलिए मोहिनी एकादशी व्रत 19 मई 2024, रविवार के दिन रखा जाएगा. वहीं इस व्रत का पारण 20 मई सुबह 05:28 से सुबह 08:12 के बीच किया जाएगा.

मोहिनी एकादशी व्रत का क्या है महत्व?
धर्म शास्त्रों में मोहिनी एकादशी व्रत के महत्व को बहुत ही विस्तार से बताया गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मोहिनी एकादशी व्रत का पालन करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और कई प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती है. इस विशेष दिन पर भगवान विष्णु की उपासना करने से व्यक्ति को सभी मनोकामनाओं की प्राप्ति होती है और मोक्ष की प्राप्ति के मार्ग खुल जाते हैं.

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.