किउल रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत ट्रेन से नाबालिग बच्चों को किया बरामद
बच्चे को बाल कल्याण समिति को किया गया सुपुर्दरेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक प्रशांत कुमार ने दी जानकारी
- रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम
लखीसराय! रेल मदद के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या- 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस के कोच संख्या B2 के सीट नंबर 01 पर एक बच्चा अकेला बैठा हुआ है, जो दिल्ली के तरफ भाग रहा है, सूचना के अनुपालन में ट्रेन के समय आगमन पर उक्त कोच को उपनिरीक्षक रमेश कुमार द्वारा अटेंड किया गया तो एक बच्चा सीट नंबर 01 पर अकेला बैठा मिला जिस से पूछताछ की गई तो अपने साथ किसी का नहीं होना बताया। बच्चे से पूछने पर बताया कि मम्मी ने उसे पढ़ने के लिए पिटाई की थी तो वह गुस्से में भागकर अपने दादी के यहां दिल्ली जा रहा था। उसने किसी के घर का नंबर नहीं बताया। बच्चे ने अपना नाम ऋषभ कुमार, उम्र 11 वर्ष, पिता-अंगद कुमार, ग्राम -मसूदन थाना- अभयपुर, जिला- लखीसराय बताया। बच्चे को अग्रिम कार्यवाही हेतु बाल कल्याण समिति लखीसराय में सुपुर्द किया गया। उपरोक्त जानकारी रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि आरपीएफ ने नन्हे फरिश्ते के तहत कार्रवाई को अंजाम दी है!
