किसना ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में राज्य का तीसरा एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च किया

बिलासपुर, छत्तीसगढ़, जनवरी, 2026 :किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लिंक रोड, अग्रसेन चौक पर अपने राज्य के तीसरे एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर हरि कृष्णा ग्रुप के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री घनश्याम ढोलकिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।

शोरूम लॉन्च के मौके पर किसना की ओर से नए साल के विशेष ऑफर्स की भी घोषणा की गई। इसके अंतर्गत डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर प्रति ग्राम 1,000 रुपये तक की छूट तथा चुनिंदा डायमंड ज्वेलरी पर प्रति प्रोडक्ट 1,500 रुपये तक की आकर्षक छूट दी जा रही है, जिससे ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर श्री घनश्याम ढोलकिया ने कहा, “छत्तीसगढ़ किसना के लिए एक महत्वपूर्ण ग्रोथ मार्केट है और बिलासपुर तेजी से एक प्रमुख ज्वेलरी डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। हमारा उद्देश्य उच्च गुणवत्ता की डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी उपलब्ध कराने के साथ-साथ ‘हर घर किसना’ और ‘खुशी के हर पल के लिए किसना’ के अपने विज़न को सशक्त करना है, ताकि हर भारतीय महिला के लिए डायमंड ज्वेलरी सुलभ हो सके।”

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के सीईओ श्री पराग शाह ने कहा कि बिलासपुर शोरूम किसना की बढ़ती रिटेल यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का तेजी से बढ़ता बाजार और बदलती उपभोक्ता प्राथमिकताएं बड़े अवसर प्रदान करती हैं। इस शोरूम के माध्यम से किसना ग्राहकों को एक निरंतर, प्रीमियम और विश्वसनीय रिटेल अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है।

किसना के एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर्स श्री वरुण राय एवं श्री राकेश राय ने बताया कि किसना के साथ उनका जुड़ाव विश्वास और गुणवत्ता के साझा मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर शोरूम के माध्यम से ग्राहक उत्कृष्ट कारीगरी, समकालीन कलेक्शंस और आकर्षक ओपनिंग ऑफर्स के साथ पर्सनलाइज़्ड सेवाओं का अनुभव कर सकेंगे।

समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए, किसना ने इस लॉन्च इवेंट के तहत स्वच्छ भारत अभियान, ब्लड डोनेशन कैंप, वंचितों के लिए भोजन वितरण तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण जैसी सामाजिक पहलों का आयोजन किया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में किसना द्वारा स्वच्छ भारत मुहिम के अंतर्गत देश के 55 शहरों में एक साथ आयोजित मैराथन ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स™ में अपना नाम दर्ज कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.