काराकाट : प्रधानमंत्री मोदी का बिहार दौरा, “प्राण जाए पर वचन न जाए”, विकास और सुरक्षा का वादा निभाया

PM ने काराकाट की रैली में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए आतंकवाद, सामाजिक न्याय और आधारभूत सुविधाओं पर केंद्रित भाषण दिया

काराकाट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के काराकाट में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और कहा कि उन्होंने जो वादा किया था, उसे निभाने के बाद फिर बिहार की धरती पर लौटे हैं। इस मौके पर उन्होंने करीब ₹48,520 करोड़ की लागत से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

 

प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें:

🔹 आतंकवाद पर कठोर संदेश: पीएम मोदी ने कहा – “बिहार की धरती से मैंने आतंक के आकाओं को खत्म करने का संकल्प लिया था। आज उस वचन को निभाकर लौटा हूं।”

 

🔹 50 हजार करोड़ की परियोजनाएं: बिहार में ₹48,520 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं की शुरुआत की गई, जिससे राज्य में विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

 

🔹 वीर कुंवर सिंह को किया याद: पीएम ने बिहार की धरती को वीरों की भूमि बताया और कहा कि यहां के हजारों युवा देश की रक्षा में बलिदान देते हैं।

 

🔹 माओवादी हिंसा का अंत निकट: उन्होंने कहा कि सरकार सड़क, सुरक्षा और रोजगार दे रही है। अब माओवादी हिंसा पूरी तरह खत्म होने वाली है।

 

🔹 पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल: पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का लोकार्पण किया गया, जो अब 1 करोड़ यात्रियों को संभाल सकेगा। बिहटा एयरपोर्ट पर भी ₹1,400 करोड़ का निवेश किया जा रहा है।

 

🔹 मखाना किसानों के लिए GI टैग और बोर्ड: बिहार के प्रसिद्ध मखाना को GI टैग और मखाना बोर्ड देने की बात करते हुए पीएम ने किसानों को लाभ पहुंचाने की योजनाएं गिनाईं।

 

🔹 फूड प्रोसेसिंग के लिए राष्ट्रीय संस्थान: इस साल के बजट में बिहार में फूड प्रोसेसिंग के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट की घोषणा की गई।

 

🔹 सामाजिक न्याय के नाम पर छल: कांग्रेस और RJD पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि जिन्होंने बिहार को सबसे ज्यादा ठगा, अब वही सामाजिक न्याय की बात कर रहे हैं।

 

🔹 गरीबों के लिए जीवन से जुड़ी सुविधाएं: पीएम ने कहा कि दशकों तक दलितों, पिछड़ों के पास न शौचालय था, न बैंक खाता। NDA सरकार ने ये सुविधाएं घर-घर पहुंचाई हैं।

 

🔹 NDA के शासन में नया सवेरा: सामाजिक न्याय, मूलभूत सुविधाएं और समावेशी विकास को लेकर पीएम ने दावा किया कि आज बिहार और देश में नया सवेरा NDA की वजह से आया है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के विकास को नई गति देने, आतंकवाद के खात्मे के वादे को निभाने और सामाजिक न्याय के सही मायने में क्रियान्वयन का दावा करते हुए जनता से अपील की कि वे इस विकास यात्रा को और आगे बढ़ाने में सहयोग करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.