मुजफ्फरनगर : जिले के पत्रकारों ने आयुष्मान कार्ड, बीमा याेजना, पेंशन, उत्पीडन, प्राकृतिक आपदा में आर्थिक सहायता समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर पत्रकार एकता जिंदाबाद, बाबू बालेश्वर लाल अमर रहे के नारों के बीच जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन एडीएम प्रशासन को सौंपा।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वाधान में जिले के विभिन्न विकास खंड व तहसील क्षेत्र से आए अनेकों पत्रकार कचहरी स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार में एकत्रित हुए, जिसके बाद जिलाध्यक्ष संजय राठी के नेतृत्व में पत्रकार एकता जिंदाबाद, बाबू बालेश्वर लाल अमर रहे के नारों का जयघोष करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम प्रशासन संजय कुमार को सौंपा,
अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार ने पत्रकारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यह ज्ञापन मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दिया जायेगा।
ज्ञापन में मांग की गई कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों की तरह ही ग्रामीण पत्रकारों को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया जाए, जिससे वह और उनका परिवार मुफ्त कैशलैस इलाज करा सकें। ग्रामीण पत्रकारों को शासन स्तर से बीमा योजना में शामिल किया जाए तथा लंबे समय से पत्रकारिता कर रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग ग्रामीण पत्रकारों को पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। पत्रकारों के विरूद्ध कोई भी प्राथमिकी दर्ज करने से पहले पुलिस किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा अनिवार्य रूप से जांच की जाए, ताकि पत्रकारों का अनावश्यक उत्पीडन रोका जा सके। तहसील स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्रामीण पत्रकारों की नियमित बैठकें कराई जाएं। प्राकृतिक आपदा या दुर्घटना में मृत पत्रकार के परिजनों को किसान बीमा योजना की भांति तत्काल पांच लाख रूपये व मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाए। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के लिए लखनऊ में शासन की ओर से अन्य संगठनों की भांति कार्यालय हेतु भवन आवंटन दारूलशफा या ओसीआर में किया जाए, जिससे सुदूर जनपदों से आने वाले पत्रकारों को रूकने तथा प्रदेश स्तरीय बैठकें करने की समस्या का निदान हो सके।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहिताश्व कुमार वर्मा, जिला अध्यक्ष संजय राठी, राहुल प्रजापति, गय्यूर मलिक, अमित शर्मा, मौहम्मद अहसान जानसठ, सुशील कुमार, निशांत कांबोज, शेखर चौहान, वसीम अहमद, डॉ. जसवीर सिंह, खुशनसीब, संजीव तोमर, राहुल शर्मा, तरुण पाल, मनीष चौहान, मनोज पाल, विपिन पंवार, शक्तिदेव त्यागी, राजेन्द्र सिंह, कमल वालिया, संदीप कुमार, आबिद खान, नूर मोहम्मद, जितेंद्र ठाकुर, विपिन राठौर, अनिल चौधरी, रविन्द्र जोशी, श्यामवीर शर्मा, राजेश शर्मा, अनु सैनी, मोहिनी, सुशील कुमार, वासु प्रजापति, रजत कुमार, हबीबुर्रहमान, आदि सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकार मौजूद रहे।
