अवैध खनन पर पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त छापेमारी

खैरथल-तिजारा। जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। हसनपुरमाफी और मुण्डावर क्षेत्र में अवैध खनन रोकथाम के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत टीम ने 1 जेसीबी, 1 डम्पर और 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए।

खनिज अभियंता के अनुसार, जब्त किए गए वाहनों के जरिए खनिज साधारण मिट्टी का अवैध खनन और परिवहन किया जा रहा था। सभी वाहनों को संबंधित पुलिस थाने में सुपुर्द कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

खनिज विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन होता दिखाई दे तो तुरंत सूचना दें ताकि त्वरित कार्रवाई हो सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.