विश्व युवा कौशल दिवस पर रोजगार मेले का आयोजन, 107 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन

रोजगार मेले में 396 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने पर दिया गया जोर

  • रिपोर्ट: इंतज़ार हुसैन

विश्व युवा कौशल दिवस 2026 के अवसर पर 14 जुलाई 2026 को शिखर कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न निजी कंपनियों में रोजगार के लिए साक्षात्कार दिए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र कश्यप ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की योजनाएं युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। उन्होंने युवाओं से कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Job fair organized on World Youth Skills Day; 107 youths selected by various companies

रोजगार मेले में कुल 396 अभ्यर्थियों ने विभिन्न नियोक्ता कंपनियों के समक्ष साक्षात्कार दिया। चयन प्रक्रिया के बाद 107 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए चयन किया गया।

कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। रोजगार मेले के सफल आयोजन को युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.