झांसी: अंडर-14 स्टेट हॉकी प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल ने बरेली को 7-0 से हराकर अगले राउंड में बनाई जगह

रामपुर/झांसी। झांसी में चल रही अंडर-14 स्टेट हॉकी प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल की बालिका हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बरेली मंडल को 7-0 से हराकर लीग के अगले राउंड में प्रवेश कर लिया।

आइडेंटी एजुकेशनल एकेडमी से चयनित मुरादाबाद मंडल की अंडर-14 हॉकी गर्ल्स ने एकतरफा मुकाबले में बेहतरीन खेल दिखाया।

रोशनी ने हैट्रिक लगाते हुए 4 गोल दागे,

निविता ने 2 गोल किए,

जबकि माही ने 1 गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।

वहीं, गोलकीपर मशीयत फातिमा ने शानदार बचाव करते हुए बरेली मंडल के सभी हमलों को विफल कर दिया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इस बड़ी जीत के बाद मुरादाबाद मंडल की टीम अब प्रतियोगिता के अगले राउंड में जोरदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.