जीवन नगर पुलिस चौकी ने चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित युवक काबू किया 

ऐलनाबाद 01 मई ( एम पी भार्गव ,).पुलिस अधीक्षक डॉ.मयंक गुप्ता के निर्देशानुसार संपति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की रानियां थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक को महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव ढूडियांवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए रानियां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान विकास उर्फ काला पुत्र रामचंद्र निवासी गांव बनवाला जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि बंसी लाल पुत्र जयकरण निवासी गांव बाहिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते वर्ष उसने अपने मोटरसाइकिल को जीवन नगर बस स्टैंड पर खड़ा करके किसी काम के सिलसिले से बाजार में चला गया था । करीब आधे घंटे बाद वापस आकर देखा तो मोटरसाइकिल कोई अज्ञात युवक चोरी करके ले गया था । उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रानियां थाना में चोरी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । जांच के दौरान रानियां थाना की जीवन नगर पुलिस चौकी की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को बस स्टैंड ढुडियांवाली से चोरीशुदा मोटरसाइकिल के साथा काबू कर लिया है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि डबवाली क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात में जेल में बंद था और अभी पैरोल पर बाहर आया हुआ था । थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर माननीय अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा जाएगा ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.