शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदलकर होगा परशुरामपुरी

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद स्थित जलालाबाद कस्बे का नाम अब ‘परशुरामपुरी’ होगा। इस संबंध में भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि शहर का नाम बदलने पर उसे “कोई आपत्ति नहीं” है।

मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार को भेजे गए पत्र में भारत सरकार के अवर सचिव कुंदन कुमार ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय से प्राप्त पत्र संख्या SM/28/35/2025 दिनांक 14 अगस्त 2025 के अनुसार नए नाम की वर्तनी देवनागरी (हिंदी), रोमन (अंग्रेजी) और क्षेत्रीय भाषाओं में लिखने की सिफारिश की गई है।

इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार को राजपत्र अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अधिसूचना की प्रतियां भारतीय सर्वेक्षण विभाग, भू-स्थानिक आंकड़ा केंद्र लखनऊ, मानचित्र प्रकाशन निदेशालय देहरादून, राष्ट्रीय भू-स्थानिक आंकड़ा केंद्र, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, डाक विभाग, रेल मंत्रालय सहित संबंधित विभागों को भेजने के लिए कहा गया है।

यह निर्णय सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से जारी किया गया है। अधिसूचना के प्रकाशित होते ही शाहजहांपुर का जलालाबाद आधिकारिक रूप से “परशुरामपुरी” नाम से जाना जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.