जैन समाज ने निकाला शांतिपूर्ण कैंडल मार्च: आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश

रामपुर। पहलगाम (कश्मीर) में हाल ही में हुए नृशंस आतंकी हमले के विरोध में जैन समाज रामपुर ने एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च का आयोजन किया। यह मार्च न केवल आतंकवाद की निंदा करने का माध्यम है, बल्कि हमारी संवेदनशीलता और एकता का प्रतीक भी है, जो देश की अखंडता और शांति के लिए हमारा संकल्प दर्शाएगा।
कैंडल मार्च रंगोली मंडप से गांधी समाधि तक निकाला गया, जिसमें समाज के सभी वर्गों ने भाग लिया। जैन समाज के वरिष्ठ सदस्यों, महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने कैंडल और दीपक जलाकर मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जैन समाज ने आतंकवाद की कड़े शब्दों में निंदा की और सरकार से मांग की कि दोषियों को शीघ्र न्याय के कटघरे में लाया जाए और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं। जैन समाज ने भारत की शांति, अहिंसा और सौहार्द की परंपरा को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नगर विधायक आकाश सक्सेना हनी, प्रमोद कुमार जैन, डॉक्टर ज्ञानेंद्र कुमार जैन, दिनेश खंडेलवाल, भारत भूषण जैन, नितिन जैन, सिद्धांत जैन, अंजू जैन, डॉक्टर शीनू जैन, लीना जैन, प्रिया जैन, दिशा जैन, समीर जैन, सुनील जैन, रमेश जैन, पूनम जैन, राहुल जैन, अनुराग जैन और निर्भय जैन सहित बड़ी संख्या लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.