पत्रकार की गिरफ्तारी पर बोले जगन मोहन रेड्डी: यह लोकतंत्र पर हमला है

अमरावती। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने वरिष्ठ पत्रकार कोम्मिनेनी श्रीनिवास राव की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस कार्रवाई को “लोकतंत्र पर सीधा हमला” करार दिया।

जगन मोहन रेड्डी ने आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश की नई सरकार और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के लिए सुनियोजित प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “चंद्रबाबू नायडू फर्जी नैरेटिव और संगठित हिंसा के ज़रिए जनता के गुस्से से बचने और जवाबदेही से भागने की कोशिश कर रहे हैं।”

गौरतलब है कि सोमवार को हैदराबाद में वरिष्ठ पत्रकार श्रीनिवास राव को अमरावती की ग्रीनफील्ड राजधानी परियोजना पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही एक स्थानीय समाचार चैनल पर भी हमले की खबरें सामने आई हैं।

जगन ने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह घटना न सिर्फ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने की कोशिश है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध एक खतरनाक संकेत भी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.