दिव्या युवा मंच के बैनर तले आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय युवा विकास सम्मेलन-4

चार दिवसीय कार्यक्रम में जुटेगे 7 देशों के समाजसेवी, संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत विकास लक्ष्यो पर होगी चर्चा

ऐलनाबाद, 24 जून ( एम पी भार्गव ) अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी संस्था दिव्या युवा मंच के तत्वाधान में आगामी 4 से 7 जुलाई तक स्थानीय निजी होटेल में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय युवा विकास सम्मेलन आयोजित किया गया। यह जानकारी देते हुए दिव्या युवा मंच के संस्थापक व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुभाष चौहान ने बताया कि अंतरिक्ष के एकमात्र ग्रह केवल पृथ्वी पर ही जीवन संभव है। लेकिन जिस प्रकार से हमारी पृथ्वी पर पर्यावरण असंतुलन बढ़ता जा रहा है, उससे आगामी 10-20 साल बाद यही पृथ्वी प्राणियों के रहने लायक नही रहेगी और यहां का जीवन संकट में पड़ जाएगा। इसलिए संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा पृथ्वी पर जीवन को बचाने व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कुछ सतत विकास लक्ष्य निर्धारित किये गए है जिनकी प्राप्ति के लिए दुनियाभर में समाजसेवी लोग दिन रात निःस्वार्थ भाव से लगे हुए है। इस कार्यक्रम में 7 देशों के समाजसेवी ऐलनाबाद की धरा पर जुटेगे और चार दिनों तक इन सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में भारत के 18 विभिन्न राज्यों के अलावा जॉर्जिया, अफ़ग़ानिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, लाइबेरिया, नाइजीरिया सहित अन्य कई जगहों से युवा कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में किये जा रहे समाजसेवी कार्यों के बारे मे जानकारी देंगे। इनमें देश विदेश के कई ख्यातिनाम वक्ता भी शामिल होंगे। चौहान ने बताया कि इस गंभीर वैश्विक समस्या पर चिंतन मंथन से अलावा सभी डेलिगेट्स यहां के एक गांव का दौरा कर हरियाणा की ग्रामीण संस्कृति को भी जानेंगे। वहीं एक शिक्षण संस्थान का दौरा कर वहां योगाभ्यास के बाद पौधारोपण करेंगे। सभी डेलिगेट्स ऐलनाबाद व आसपास के क्षेत्र में चल रहे सेवा कार्यों को भी देखने जाएंगे। चौहान ने सभी लोगो से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना यथासंभव सहयोग देने की अपील की है ताकि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश, प्रदेश और शहर का नाम रोशन हो सके। आपको बता दे कि दिव्या युवा मंच के बैनर तले ऐलनाबाद में यह चौथा अंतरराष्ट्रीय युवा विकास सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.