जिला में नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम से प्रभावित होकर अनेकों युवा नशा छोड़ने के लिए आगे आ रहे हैं : एसपी दीपक सहारन
जिला पुलिस ने नशा पीड़ित युवकों की काउंसलिंग करवा कर उन्हें दवाई दिलाई
ऐलनाबाद ,सिरसा. 21 दिसंबर ( एम पी भार्गव )जिला अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि नशे से पीड़ित युवाओं का इलाज करवा कर उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए. सिरसा पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है । उन्होने कहा कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हुडा पुलिस चौकी इंचार्ज ने आज नशे से पीड़ित युवकों को चिन्हित कर उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए नागरिक हॉस्पिटल सिरसा में पहुंचकर स्थानीय प्रशासन के सहयोग से नशे पीड़ित युवकों की काउंसलिंग करवा कर उन्हें दवाई दिलवाई गई तथा नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया ।
सिरसा पुलिस जहां नशा तस्करों व अवैध रूप से मेडिकल स्टोर पर नशे में प्रयुक्त होने वाली नशीली दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों की धर पकड़ कर रही है, वहीं नशे से पीड़ित युवाओं का स्थानीय प्रशासन के सहयोग से काउंसलिंग करवा कर समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए हर संभव प्रयास कर भी कर रही है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा कि सिरसा पुलिस द्वारा युद्ध स्तर पर नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के काफी सार्थक प्रणाम सामने आ रहे हैं । पुलिस की मुहिम से प्रभावित होकर अनेक युवा नशा छोड़ने के लिए आगे आ रहे हैं । उन्होने बताया कि नशे से पीड़ित व्यक्ति निसंकोच होकर पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगा सकता है । उन्होने कहा कि पुलिस प्रशासन नशा पीड़ितों का इलाज करवा कर समाज की मुख्य धारा लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है ।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील कि है की यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति नशे से पीड़ित है और अपनी इच्छा से छोड़ना चाहता है, तो ऐसे लोगों की सूचना पुलिस प्रशासन को दें ताकि समय रहते उनका इलाज करवा कर समाज की मुख्य धारा में लाया जा सके ।उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की संपूर्ण सफलता के लिए जनसंयोग अति आवश्यक है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें तथा नशे के दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक करें । उन्होने कहा कि नशा मुक्त समाज बनाने के लिए युवाओं व आमजन का सहयोग अति आवश्यक है, नशा मुक्त समाज बनाने में युवाओं को अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए
