मलावन गौशाला में नवाचार — महिलाओं द्वारा आत्मनिर्भर गौशाला का उत्कृष्ट मॉडल – डॉ० नागेंद्र नारायण मिश्र

एटा :- जनपद के मलावन गौशाला में महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत की है। यहाँ बर्मी कम्पोस्ट तैयार करना, गौ–गोबर से ‘गौ-कास्ट’ निर्माण, तथा फूस और टाट की बोरी से ठंड से बचाव हेतु ‘इको-थर्मल कंबल’ बनाकर एक अभिनव एवं टिकाऊ मॉडल स्थापित किया गया है।

इस महत्वपूर्ण पहल तथा गौशाला में नव निर्मित कार्यालय का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी, एटा के जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में सीडीओ डॉ० नागेंद्र नारायण मिश्र, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सकीट, सीवीओ डॉ ० आर बी राम, सचिव नवनीत, डीपीओ आर्यन गौड़ आदि उपस्थित रहे।

सीडीओ डॉ० नागेंद्र नारायण मिश्र ने महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए इसे गौ-कल्याण, पुनर्चक्रण और ग्रामीण आजीविका का मजबूत संयोजन बताया। साथ ही भविष्य में गोबर से अगरबत्ती, धूपबत्ती, मोमेंटो, गमला आदि बनाने हेतु 30 सखी दीदीयों की लिस्ट बनाने तथा मलावन राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट दुकान के माध्यम से गौ से बनी वस्तुओं को क्रय हेतु निर्देशित किया गया।

विशेष उल्लेखनीय तथ्य यह है कि इन गतिविधियों के माध्यम से स्वयं सहायता समूह (Self-Help Group) की महिलाएँ मासिक 4,000 से 5,000 रुपये तक की आय अर्जित करेंगी। इससे न केवल गौशाला आत्मनिर्भर हो रही है बल्कि स्थानीय महिलाओं को स्थायी रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण भी प्राप्त होगा।

महिला समूहों ने बताया कि वे आगे भी गौशाला संचालन, स्वच्छता, पोषण प्रबंधन और उत्पाद निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाते हुए इस मॉडल को आत्मनिर्भर गौशाला के रूप में विकसित करती रहेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.