उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने 11 सूत्रीय मांगों के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को दिया ज्ञापन

सिकंदराबाद – जिलाध्यक्ष दीपू गर्ग ने बताया कि बुलंदशहर जनपद मुख्यालय पर प्रांतीय मार्गदर्शक विकास शर्मा के नेतृत्व में अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा विभाग, सिकंदराबाद में नगर अध्यक्ष मोहित शर्मा के नेतृत्व में तहसीलदार सिकंदराबाद के माध्यम से 11 सूत्रीय मांग ज्ञापन भेजा गया 11 सूत्रीय मांगों में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन को आजीवन करने, व्यापारियों की ट्रेनिंग हेतु टेक्निकल जानकारी, लैब टेस्टिंग हेतु एन ए बी एल लैब की सूची सार्वजनिक करने, सैंपलिंग के समय स्टेरलाइज सैंपल शीशी का प्रयोग करने, खेती में रासायनिक खाद व हानिकारक कीटनाशक के प्रयोग के कारण भूगर्भ जल व सिंचाई के जल में भारी मात्रा में केमिकल के होने के कारण फल, सब्जी, अनाज आदि खाद्य पदार्थों के मानकों का पुनः निर्धारण करने, अधिनियम की धारा 69 के अनुसार शमन व्यवस्था लागू करने आदि की मांग की गई है। इस मौक़े पर जिला उपाध्यक्ष संजय बंसल, नगर अध्यक्ष मोहित शर्मा, शौर्य बंसल, योगेश गोयल, विशाल खण्डेलवाल,दीपांशु गोयल, सूरजभान सैनी,आशीष अत्रि,प्रिंस गर्ग आदि उपस्थित रहे

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.