India vs Pakistan ICC Women’s ODI World Cup 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 88 रनों से हराकर दर्ज की एक और शानदार जीत

कोलंबो: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 (ICC Women’s ODI World Cup 2025) में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान (India vs Pakistan) को 88 रनों से हराकर एक और शानदार जीत दर्ज की। आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 247 रन बनाए और फिर पाकिस्तान को 43 ओवर में 159 रन पर समेट दिया।

इस जीत के साथ भारत अंकतालिका में 4 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गया है और उसका नेट रन रेट +1.515 हो गया है। यह भारत की लगातार दूसरी जीत है, जबकि पाकिस्तान को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

भारत का पाकिस्तान के खिलाफ अजेय रिकॉर्ड बरकरार

वनडे क्रिकेट इतिहास में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना 100% जीत का रिकॉर्ड कायम रखा है। यह दोनों टीमों के बीच 12वां वनडे मैच था और हर बार भारत ने पाकिस्तान को मात दी है। वर्ल्ड कप में यह भारत की पाकिस्तान के खिलाफ पांचवीं जीत है।

मैच का हाल

भारत के लिए हरलीन देओल ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्स (32), ऋचा घोष (नाबाद 35), स्मृति मंधाना (23) और प्रतिका रावल (31) ने अहम योगदान दिया। पाकिस्तान की तरफ से डायना बेग ने 4 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की बल्लेबाजी बिखर गई। सिदरा अमीन ने 81 रनों की पारी खेली, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों से सहयोग नहीं मिला। भारतीय गेंदबाजों में क्रांति गौड़ ने 3 विकेट लेकर सबसे ज्यादा प्रभावित किया और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुनी गईं। उनके अलावा दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा ने भी विकेट चटकाए।

भारत का अगला मुकाबला

भारतीय महिला टीम अब अपने अगले मैच में अंकतालिका में शीर्ष पर बने रहने के इरादे से उतरेगी। लगातार दो जीत के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास ऊंचाई पर है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.