मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से बने दो विकास कार्यों का लोकार्पण

मोदीनगर। विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए आज मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से निर्मित दो महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का लोकार्पण विधिवत फीता काटकर किया गया।

🔹 ग्राम तलहैटा में मुख्य मार्ग से श्मशान घाट तक इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। इस कार्य पर लगभग ₹5.26 लाख की लागत आई है।

वहीं ग्राम चुड़ियाला में मुख्य मार्ग से मेमपाल के खेत तक इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य पूरा कर लोकार्पित किया गया, जिसकी लागत लगभग ₹4.89 लाख रही।

इन दोनों कार्यों से क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी सुविधा प्राप्त होगी और गांवों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी। लोकार्पण अवसर पर विधायक जी ने ग्रामीणों से भेंट कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह, अमित चौधरी, दीपक (मण्डल अध्यक्ष), नीटू चौधरी, संदीप, नरेंद्र प्रधान, हरेंद्र, महेंद्र सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.