बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर व्यय प्रेक्षक आस्थानंद पाठक की अध्यक्षता में इनफोर्समेंट एजेंसी की बैठक आयोजित

बैठक में डीएम मिथिलेश मिश्र एवं एसपी अजय कुमार सहित कई पदाधिकारी रहे मौजूद

  • रिपोर्ट: सरफराज आलम  

लखीसराय। व्यय प्रेक्षक आस्थानंद पाठक की अध्यक्षता में इनफोर्समेंट एजेंसी की बैठक समाहरणालय लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित की गई।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने व्यय प्रेक्षक आस्थानंद पाठक का स्वागत किया। इसके बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने PPT के माध्यम से विभिन्न मुद्दों पर एक-एक कर विस्तृत रूप से प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ताकि विधान सभा निर्वाचन 2025 को स्वच्छ और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया जा सके और इसके मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सके।

इसके बाद विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों से उनके विभागों और कार्यों की स्थिति की जानकारी ली गई, उसकी समीक्षा की गई और चुनाव के संदर्भ में आगे कार्य निष्पादन के लिए निर्देश दिया गया।

बैठक में जिला उत्पाद अधीक्षक विभा कुमारी, निदेशक,DRDA नीरज कुमार, नोडल पदाधिकारी व्यय एवं लेखा अनुश्रवण मनोज कुमार,
शाखा प्रबंधक,ग्रामीण बैंक अविनाश कुमार अभिनव, वन विभाग पदाधिकारी सुमित कुमार, कार्यपालक अभियंता कुणाल कुमार, पोस्ट मास्टर लखीसराय पोस्ट ऑफिस दीपक कुमार, उप निरीक्षक,रेलवे GRP थाना किऊल मधुसूदन पासवान, रेल पुलिस अधीक्षक जमालपुर उमेश चौधरी,शाखा प्रबंधक,बंधन बैंक लखीसराय राहुल कुमार, ट्रेड मैनेजर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया राहुल रावत, LDM लखीसराय संजीत कुमार, माइनिंग ऑफिसर लखीसराय कुमार रंजन ने अपने अपने विभागों की स्थिति को प्रस्तुत किया।

व्यय प्रेक्षक ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्र ओर निष्पक्ष चुनाव हो, यही हमारी प्राथमिकता और जवाबदेही है। हमें ध्यान रखना है कि किसी मतदाता को कोई मिसगाइड नहीं करे, झांसे नहीं दें। प्रलोभन नहीं दें। गलत संदेश नहीं दें। इसके लिए सभी स्टेक होल्डर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। चुनाव आयोग के गाइड लाइन का दृढ़ता से पालन करें और कोई भी समस्या हो तो तुरंत वरीय पदाधिकारी को सूचित करें तथा दिशा निर्देश प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि सभी लोगों की जवाबदेही अलग-अलग है परन्तु लक्ष्य सभी का एक है और सबों की समेकित जवाबदेही है कि चुनाव कार्य स्वच्छ रूप से संपन्न हो।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, स्थापना उप समाहर्ता शशि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम् कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.