वाराणसी में महिला थाना प्रभारी 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार,

वाराणसी। वाराणसी में भ्रष्टाचार निरोधक संगठन (एंटी करप्शन टीम) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुमित्रा देवी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों के अनुसार, टीम ने जैसे ही सुमित्रा देवी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा, तो उन्होंने खुद को छुड़ाने के लिए हाथ-पैर मारे और विरोध जताया, लेकिन टीम के अधिकारियों ने उन्हें काबू में कर लिया। इसके बाद महिला थाना प्रभारी को उनके ऑफिस से खींचकर कैंट थाने ले जाया गया, जहां उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, सुमित्रा देवी प्रयागराज की मूल निवासी हैं और 2010 बैच की पुलिस अधिकारी हैं। उन्होंने 2010 से 2021 तक लखनऊ के विभिन्न थानों और चौकियों में कार्यभार संभाला।
2 सितंबर 2021 को उनका तबादला वाराणसी में किया गया, जहां उन्हें महिला थाना प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया। इसके बाद 28 सितंबर 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उन्हें राजातालाब थाना प्रभारी के पद पर भेजा गया था, लेकिन बाद में फिर से महिला थाने में इंस्पेक्टर के रूप में तैनात किया गया।

एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, रिश्वत मामले में आगे और भी खुलासे हो सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.